अवगत कराना है कि थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुस्तफाबाद सरैया बाजार निवासी *गुड़िया निषाद पत्नी बृजेश निषाद, पुत्री छोटेलाल निषाद निवासी उमरी, उम्र लगभग 27 वर्ष* के संबंध में ज्ञात हुआ कि उसके पति द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी लगभग *03 माह की गर्भवती* थी।
परिजनों के अनुसार *कुछ दिन पूर्व गुड़िया निषाद का गर्भपात शान्ति उर्फ बुआ* नामक महिला, जो कथित रूप से अबॉर्शन/डिलीवरी का कार्य करती है, के माध्यम से *संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के सामने स्थित विमला हॉस्पिटल* में कराया गया था।
अबॉर्शन के उपरान्त दिनांक *08.08.2026* को गुड़िया निषाद की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु *ट्रामा सेंटर, लखनऊ* में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दिनांक *10.08.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे* उसकी मृत्यु हो गई।
मृतका के परिजनों द्वारा घटना के संबंध में थाना कादीपुर पर तहरीर दी गई, जिसके आधार पर *मु0अ0सं0-285/26, धारा 105, 319(2) बीएनएस एवं धारा 15(2) भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम* के अंतर्गत *बनाम -1 शान्ति (बुआ) 2. भीम चरन के* विरुध्द अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*कार्यवाही के क्रम में सीएमओ सुलतानपुर महोदय द्वारा गठित डॉक्टरों की टीम द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीयों की उपस्थिति में विमला हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें रवाना है।*
*मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।*












