Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में पंचायत भवन बदहाल, विद्यालय परिसर में निर्माण:ग्रामीणों ने दुरुपयोग और...

सिद्धार्थनगर में पंचायत भवन बदहाल, विद्यालय परिसर में निर्माण:ग्रामीणों ने दुरुपयोग और अव्यवस्था पर जताई चिंता


सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बिशुनपुर मुस्तहकम में बना पंचायत भवन बदहाली और दुरुपयोग का शिकार है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह भवन विद्यालय परिसर के भीतर बनाया गया था, जिससे अब इसकी मूल उपयोगिता प्रभावित हो रही है। पंचायत भवन तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता विद्यालय प्रांगण से होकर गुजरता है। इसके लिए विद्यालय की बाउंड्री वॉल भी तोड़ दी गई है, जिससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत भवन में किसी प्रकार की मूलभूत व्यवस्था नहीं है। भवन के दरवाजे अक्सर खुले रहते हैं, जिससे आवारा बच्चे और जानवर अंदर घूमते रहते हैं। दैनिक भास्कर टीम ने मौके पर पाया कि भवन के अंदर गंदगी का अंबार लगा था। इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड, मोटी धूल और जाले दिखाई दिए, जो लंबे समय से किसी सरकारी कार्य न होने का संकेत देते हैं। यह स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बिशुनपुर मुस्तहकम एक न्याय पंचायत है, फिर भी इसका पंचायत भवन पूरी तरह उपेक्षित है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन का उपयोग ग्रामीण विकास कार्यों और बैठकों के लिए होना चाहिए, लेकिन यह केवल बदहाली का प्रतीक बनकर रह गया है। ग्रामीण शिवकुमार ने कहा कि पंचायत भवन जनता की सुविधा के लिए बना था, लेकिन आज इसका दुरुपयोग हो रहा है। राधेश्याम ने विद्यालय की बाउंड्री तोड़कर रास्ता बनाने को गलत बताया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन कसौधन ने बताया कि पंचायत भवन की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया ताकि भवन का सही उपयोग हो सके। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पंचायत भवन में अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments