HomeHealth & Fitnessबड़ा मंगल के भंडारे में मोबाइल चोरी करने वाला गैंग पकड़ा, 3...

बड़ा मंगल के भंडारे में मोबाइल चोरी करने वाला गैंग पकड़ा, 3 शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। बड़ा मंगल के दौरान भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को जानकीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 5 मई 2026 को मामा चौराहे के पास आयोजित भंडारे में गए विश्वास तिवारी का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना जानकीपुरम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम सक्रिय की गई और मुखबिर की सूचना पर खदरी क्रॉसिंग के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद मतीन, हनीफ और अरुण के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल चोरी की बात स्वीकार कर ली। इनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के छह मोबाइल फोन बरामद हुए। साथ ही चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की जा रही अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद मतीन पर पहले से लूट, चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।

मामले में पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments