Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा में नाबालिग से दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार:अश्लील वीडियो बनाकर किया...

पनियरा में नाबालिग से दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार:अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, तीन मोबाइल बरामद


पनियरा क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया था। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पीड़िता की मां की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मनीष पुत्र संदीप, निवासी चेहरी, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, से पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 18 मई की रात करीब 11 बजे मनीष ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। बगीचे में मुलाकात के दौरान गांव के ही दो अन्य युवकों विकास और राजन ने उन्हें देख लिया। विकास और राजन ने पीड़िता को घर पर बात बताने की धमकी देकर डराया और भयवश उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के प्रेमी मनीष ने कोई विरोध नहीं किया। इसके अतिरिक्त, मनीष ने पहले पीड़िता के साथ वीडियो कॉलिंग के दौरान चोरी-छिपे स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर एक अश्लील वीडियो बनाया था। राजन और विकास ने यह वीडियो मनीष से अपने मोबाइल में ले लिया और पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने पर मजबूर किया। घटना के बाद सहमी पीड़िता अपने मामा के घर चली गई थी। बाद में जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई, तो पीड़िता की माता ने लिखित तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर थाना पनियरा में मु0अ0सं0 158/2026 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस, 5G/6 पॉक्सो एक्ट एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संदीप यादव, प्रणव कुमार ओझा, शशिकांत यादव, उदयभान यादव, अमित कुमार राय, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह और हिमांशु श्रीवास्तव शामिल रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments