Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली में सड़क हादसे में युवक की मौत:गैस सिलेंडर लेकर घर लौटते...

रुधौली में सड़क हादसे में युवक की मौत:गैस सिलेंडर लेकर घर लौटते समय कार ने मारी टक्कर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 2 बजे एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना धनसा चौराहे के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहे युवक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक करीब 5 से 6 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद, कार चालक घायल युवक को रुधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम अठदमा निवासी राहुल पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। राहुल अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल घर के अधिकांश कामकाज की जिम्मेदारी संभालता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments