Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गायघाट में मां सरयू की आरती:सरयू सेवा समिति ने किया आयोजन, विधायक...

गायघाट में मां सरयू की आरती:सरयू सेवा समिति ने किया आयोजन, विधायक आलोक जिंदल रहे मुख्य अतिथि


गायघाट में मां सरयू सेवा समिति की ओर से भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन भी हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने अपने घरों से थालियां सजाकर मां सरयू की आरती की, जो एक मनमोहक दृश्य था। कार्यक्रम में विधायक आलोक जिंदल, ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा और कृपाराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रशासन की ओर से पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments