महराजगंज के परतावल क्षेत्र में बकरीद पर्व से पहले सोमवार शाम जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना था। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया। अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च परतावल के मुख्य चौराहे से शुरू होकर गोरखपुर रोड स्थित पिपरिया मदरसे तक गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक दल पनियरा मार्ग पर नहर पुलिया तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। फ्लैग मार्च में श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी अमित सिंह और पूरे थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौजूद रहा। भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश दिया गया। प्रशासन ने बताया कि बकरीद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन त्योहार को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
परतावल में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च:बकरीद से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












