बृजमनगंज के स्टेशन रोड पर आयोजित संगीतमय भागवत कथा का सोमवार शाम विधि-विधान से हवन के बाद समापन हो गया। कथा के समापन के उपरांत सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा के सातवें और अंतिम दिन सोमवार को आचार्य नर्वदेश्वर पांडेय ने उपस्थित श्रोताओं को भागवत कथा का महत्व समझाया। इस दौरान भगवान की आरती की गई और कृष्ण की झांकी भी निकाली गई, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। कथा के बीच सर्वेश द्विवेदी शास्त्री ने अपने संगीतमय भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। भागवत कथा के मुख्य यजमान शिव प्रसाद वर्मा और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया वर्मा, बलराम वर्मा, हरिराम वर्मा, सुषमा सोनी, पुष्पा सोनी, संध्या सोनी, रत्ना सोनी, अंश वर्मा, यश वर्मा, आदित्य वर्मा, विनय वर्मा और अजय वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में भागवत कथा का समापन:हवन-पूजन के बाद सहभोज में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












