ठूठीबारी थाना क्षेत्र में एक युवक पर 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। ठूठीबारी पुलिस ने इस संबंध में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना ठूठीबारी के अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया गया कि बीते 26 अप्रैल को उसकी 19 वर्षीय बेटी को गांव किशनपुर निवासी अजय प्रजापति ने शादी का झांसा दिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि लगभग 10 दिन बाद, यानी 6 मई को आरोपी अजय ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे पीड़िता के घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए ठूठीबारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी अजय प्रजापति, उसके पिता जयराम प्रजापति और उसकी माता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 (शादी का झांसा देकर बहलाना-फुसलाना), धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुँचाना) और धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना) के तहत केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
युवक पर युवती को भगा ले जाने, मारपीट का आरोप:ठूठीबारी पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












