Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के नवागत डीएम ने किया औचक निरीक्षण:कार्यभार संभालते ही जिला अस्पताल...

महराजगंज के नवागत डीएम ने किया औचक निरीक्षण:कार्यभार संभालते ही जिला अस्पताल पहुंचे, भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत की


महराजगंज के नवागत डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपनी कार्यशैली का परिचय दिया। गुरुवार दोपहर उन्होंने अचानक जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। उनके अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. नवनाथ प्रसाद, सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी, चिकित्साधिकारी डॉ. ए.बी. त्रिपाठी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश रमन और डॉ अम्बुर इस्लाम मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सबसे पहले इमरजेंसी ट्रामा सेंटर का दौरा किया, जहां उन्होंने डॉक्टरों से दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आईसीयू वार्ड और सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों की स्थिति का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सोगरवाल ने केवल कागजी व्यवस्थाओं की जांच नहीं की, बल्कि वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से डॉक्टरों के समय पर आने, मुफ्त दवाओं की उपलब्धता और बाहर से दवाएं खरीदने की आवश्यकता के बारे में पूछा। उन्होंने तीमारदारों से भोजन और साफ-सफाई के संबंध में भी प्रतिक्रिया ली। अस्पताल परिसर में स्थित रैन बसेरा की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी वहां भी पहुंचे। उन्होंने रैन बसेरे में बिस्तर, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि दूर-दराज से आने वाले तीमारदारों को ठहरने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों को समय पर ओपीडी में बैठने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments