#बस्ती_न्यूज
बस्ती: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक पिकअप वैन से 250 किलोग्राम नक़ली पनीर जब्त किया है। गुरुवार को विक्रमजोत हर्रैया बस्ती छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के सामने की गई। विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा से आ रही एक पिकअप वैन हफ़्तों से होटलों और मिठाई की दुकानों पर नक़ली पनीर बेच रही है। सूचना के आधार पर डिविजनल फूड सेफ्टी आफीसर इन्द्रेश प्रसाद और सहायक आयुक्त खाद्य राजेन्द्र सिंह ने नाकेबंदी की। बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे अयोध्या से बस्ती की ओर आ रही पिकअप वैन (HR 73 C 5444) को विभाग के अधिकारियों ने देखा। पीछा करने के बाद वाहन को रोका गया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम सूवेदीन पुत्र यासीन, निवासी ग्राम ग्राक्सर, थाना हथीन, जिला पलवल, हरियाणा बताया। बताया गया कि वाहन मालिक मौके से फरार हो गया। मौके से 250 किलोग्राम पनीर जब्त कर उसके नमूने लिए गए। शेष सभी पनीर को नष्ट कर दिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खाद्य विभाग ने नकली पनीर सप्लायर पकड़ा:हरियाणा से बस्ती जा रही पिकअप से 250 किलो पनीर जब्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












