Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज थाने के उर्दू अनुवादक सेवानिवृत्त:थानाध्यक्ष ने दी सम्मानपूर्वक विदाई

बृजमनगंज थाने के उर्दू अनुवादक सेवानिवृत्त:थानाध्यक्ष ने दी सम्मानपूर्वक विदाई


महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज पुलिस थाने में तैनात उर्दू अनुवादक अब्दुल्ला खान 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने विदाई दी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने अब्दुल्ला खान को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। पुलिस स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। अब्दुल्ला खान मूल रूप से जनपद सिद्धार्थनगर के बर्डपुर निवासी हैं। उन्होंने अपनी अंतिम सेवा बृजमनगंज पुलिस थाने में दी। वे लगभग 12 महीने तक बृजमनगंज थाने में उर्दू अनुवादक के पद पर कार्यरत रहे। विदाई समारोह के दौरान थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने अब्दुल्ला खान के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला खान ने पूरी ईमानदारी और लगन से विभाग की सेवा की और उनका व्यवहार सभी के प्रति सहयोगात्मक रहा। इस अवसर पर एसआई तारकेश्वर वर्मा, एसआई गजेंद्र प्रताप सिंह, एसआई आलोक कुमार, कांस्टेबल अरविंद खरवार, विजेंद्र पाल सहित अनेक पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments