Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज:बहराइच में दो वर्ष पुराने जमीन विवाद...

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज:बहराइच में दो वर्ष पुराने जमीन विवाद की जांच शुरू


बहराइच में एक दो वर्ष पुराने जमीन विवाद के मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह शिकायत प्रमोद कुमार शुक्ला (52) ने पूर्व एसडीएम, अशोक तिवारी उर्फ पप्पू (52), अजीत तिवारी (22) और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराई है। प्रमोद कुमार शुक्ला ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर 2024 को उनका विपक्षी अशोक तिवारी और उसके परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें मारा-पीटा और फिर उनके खिलाफ नानपारा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रार्थी का आरोप है कि विपक्षियों की ऊंची पहुंच के कारण उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बजाय, 12 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे उन्हें थाने बुलाया गया, यह कहकर कि मामले में बातचीत कराई जाएगी। हालांकि, दोपहर 3 बजे प्रार्थी और उनके बेटे बाबू का धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान कर दिया गया। प्रार्थी को नानपारा एसडीएम अदालत में बिठाए रखा गया और बताया गया कि एसडीएम साहब बहराइच में मीटिंग में हैं, उनके आने पर जमानत दी जाएगी। प्रार्थी के अधिवक्ता और जामिनदार वहां मौजूद रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments