Homeजिला / लोकल (Local News)राहुल गांधी का चुनाव आयोग व मोदी सरकार पर हमला,‘वोट चोरी’ का...

राहुल गांधी का चुनाव आयोग व मोदी सरकार पर हमला,‘वोट चोरी’ का लगाया आरोप


नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की भूमिका पर प्रश्नचिह्न खड़े किए। राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि ‘वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार।’
उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में भाजपा के 240 सांसदों में से ‘लगभग हर छठा सांसद वोट चोरी के जरिए जीता है।’ उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों को क्या भाजपा की भाषा में ‘घुसपैठिया’ कहा जाना चाहिए। हरियाणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां तो ‘पूरी सरकार ही घुसपैठिया है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जो लोग संस्थाओं पर नियंत्रण रखते हैं, वे मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करते हैं और खुद ’रिमोट कंट्रोल’ से संचालित होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं तो सत्ताधारी दल 140 सीटों के आसपास भी नहीं पहुंच पाएगा।
इस बीच पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विपक्ष की हताशा बताया है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और इस पर इस तरह के आरोप लगाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने जैसा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी नतीजों के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होना आने वाले समय में और बड़े राजनीतिक टकराव का संकेत दे सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments