Homeक्राइम (Crime)अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई, 7 किलो...

अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई, 7 किलो…

अमेठी : जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मोहनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 7 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई के नेतृत्व में मोहनगंज थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुकेश कुमार सिंह उर्फ रामू निवासी उत्तरपारा थाना मोहनगंज और शिवकुमार निवासी रेवरी मजरे उत्तरपारा को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से गांजे की कई पुड़िया बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्हें गांजा बेचने के लिए राजदेव नाम का व्यक्ति सप्लाई करता है।

Also Read : श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध होर्डिंग-बैनरों पर बड़ी कार्रवाई, दुकानदारों में मचा हड़कंप

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर राजदेव पुत्र रामस्वरूप निवासी ब्रह्मनी थाना फुरसतगंज को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक झोले में रखा 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि राजदेव कुछ दिन पहले ही 6 किलो गांजा मुकेश और शिवकुमार को बेचने के लिए दे चुका था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भूपसिंह की पुलिया के नीचे छिपाकर रखा गया 4 किलोग्राम गांजा भी बरामद कर लिया।

इस तरह पुलिस ने कुल 7 किलो गांजा बरामद किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मोहनगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments