बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के थाना जरवल रोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नासिरगंज गांव में बुधवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई जब 22 वर्षीय सुमन पत्नी दिलीप यादव का शव घर के अंदर कमरे में संदिग्ध अवस्था में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर थाना जरवल रोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके की फोटो व वीडियोग्राफी कराई, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पंचगामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार 8 मई को सुमन की मैरिज एनिवर्सरी मनाने की तैयारी चल रही थी, जिससे परिवार पूरी तरह खुशहाल माहौल में था। ऐसे में अचानक हुई इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच:शादी की सालगिरह से पहले मातम, फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












