Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में झाड़ियों में मिला युवक का शव:रेलिंग से लटकी मिली अपाचे...

महराजगंज में झाड़ियों में मिला युवक का शव:रेलिंग से लटकी मिली अपाचे बाइक, सड़क हादसे में मौत की आशंका


महाराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में एनएच-730 पर भैंसहिया के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। फरेंदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे रेलिंग से लटकी एक अपाचे बाइक देखी। बाइक की संदिग्ध स्थिति देखकर उन्होंने आसपास तलाश की, जिसके बाद सड़क किनारे घनी झाड़ियों के बीच युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसनिया गांव निवासी युवक के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। युवक की बाइक सड़क किनारे रेलिंग से टकराई हुई मिली है, जिससे आशंका है कि हादसे के बाद युवक झाड़ियों में जा गिरा होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments