श्रावस्ती में छुट्टा जानवर से टकराकर घायल हुए 35 वर्षीय युवक सद्दाम की मौत हो गई। घटना बुधवार रात को हुई थी। शुक्रवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धूमबोझी गांव निवासी सद्दाम पुत्र अब्दुल गनी बुधवार रात करीब 8 बजे बर्दहरा की ओर से अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक छुट्टा मवेशी सामने आ गए, जिससे उनकी बाइक टकरा गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल सद्दाम को निजी वाहन से बहराइच जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लगभग दो दिनों तक चले इलाज के बाद शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सद्दाम की मृत्यु से उनकी पत्नी, छह बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता पर गहरा दुख है, और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सोनवा थाना प्रभारी विष्णु देव पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
जमुनहा में छुट्टा जानवर से टकराकर युवक की मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो दिन पहले हुआ था हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












