Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खैरीघाट में भागवत कथा से पहले कलश यात्रा:सैकड़ों भक्तों ने 5 किमी...

खैरीघाट में भागवत कथा से पहले कलश यात्रा:सैकड़ों भक्तों ने 5 किमी पैदल चलकर सरयू नदी से भरा जल


बहराइच के थाना खैरीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत वैवाही के मजरा गोडियनपुरवा में श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष भक्त शामिल हुए। भक्तों ने लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए सरयू नदी तक पहुंचे। वहां वैदिक विधान से कलशों में जल भरा गया और पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। वापसी में सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर भक्तिमय डीजे की धुन पर थिरकते हुए यात्रा की। कलश यात्रा के बाद श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ कलश स्थापना और वेदी पूजन के साथ होगा। कार्यक्रम में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय चौकी वैवाही की पुलिस भी मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments