बहराइच में शनिवार को खैरीघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। खैरीघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 6 मई को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय कुमार उर्फ अर्जुन पुत्र हृदय राम निवासी चमारन पुरवा को गायघाट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल रंजीत वर्मा, महिला कांस्टेबल आशा कुमारी और खुशी शुक्ला शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अपहृत किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:खैरीघाट में पुलिस ने किशोरी को किया बरामद
RELATED ARTICLES












