नानपारा में शुक्रवार को रामकृष्ण नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद के प्रधानमंत्री और कन्या भारती की अध्यक्षा पदों के लिए मतदान हुआ। यह चुनाव प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना के निर्देशन में प्रमुख आचार्य अजय और दीदी कल्पना के संयोजन में कराया गया। मतदान से पूर्व छात्र संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए भैया शौर्य और भैया उमंग ने नामांकन किया था। इसी प्रकार, कन्या भारती की अध्यक्षा पद के लिए बहन अपर्णा और बहन आरोही ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की। सभी छात्र सांसदों और कन्या भारती के सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतपेटियों में वोट डाले। मतों की गणना के लिए विद्यालय स्तरीय टीम का गठन किया गया, जिसने मतों की गिनती कर विजयी प्रत्याशियों के नाम सुरक्षित रखे। विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 9 मई को वंदना वेला में की जाएगी। मतदान प्रक्रिया से पहले, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने प्रधानमंत्री में आवश्यक गुणों पर विस्तृत चर्चा की। मतदान कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।
सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद का चुनाव:नानपारा में प्रधानमंत्री, कन्या भारती अध्यक्षा पदों के लिए वोटिंग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












