महराजगंज के पनियरा नगर पंचायत में शुक्रवार को सुकहिया मार्केट के सामने सड़क पर एक ट्रक खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। बाजार का दिन होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह ट्रक कंपियरगंज की ओर से आ रहा था और कुशीनगर जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे पनियरा कस्बे में सुकहिया मार्केट के सामने अचानक ट्रक का सेल्फ खराब हो गया, जिससे वाहन बीच सड़क पर ही रुक गया। सड़क संकरी होने और बाजार में भीड़भाड़ के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम में बाइक, ऑटो, ई-रिक्शा और चारपहिया वाहन काफी देर तक फंसे रहे। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भी आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करने के लिए प्रयास शुरू किए। देर शाम तक ट्रक सड़क पर ही खड़ा रहा, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। पुलिस ने लोगों से धैर्य रखने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण किया जाए और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में बीचे सड़क ट्रक खराब होने से जाम लगा:घंटों तक राहगीर हुए परेशान, ई-रिक्शा और चारपहिया वाहन काफी देर तक फंसे रहे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












