Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आयुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की शिकायतें:श्रावस्ती में संध्या संवाद कार्यक्रम में बांटीं...

आयुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की शिकायतें:श्रावस्ती में संध्या संवाद कार्यक्रम में बांटीं सरकारी योजनाएं


श्रावस्ती। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद के ग्राम टंडवा महंत में आयोजित संध्या संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया। कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने आवास, सड़क, बिजली, राशन और अन्य जनसमस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। आयुक्त ने इन शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर आयुक्त ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित कीं। आयुक्त ने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद सरकारी सहायता से वंचित न रहे। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, गांव स्तर पर चल रही योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए ताकि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments