महराजगंज के निचलौल स्थित गैस एजेंसी की होम डिलीवरी व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। एक सप्ताह पहले शुरू हुई इस सेवा के बावजूद, उपभोक्ताओं को बुकिंग और ऑनलाइन भुगतान के तीन सप्ताह बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ता परेशान हैं। चाय और जलपान की दुकानें लकड़ी व कोयले की भट्टियों का उपयोग कर काम चला रही हैं। वहीं, घरेलू गैस की आपूर्ति की स्थिति भी खराब बनी हुई है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निचलौल स्थित इस गैस एजेंसी से लगभग 22,000 कनेक्शनधारी उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। पिछले दो महीनों से उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। एजेंसी संचालक ने कार्यालय और गोदाम में भीड़ कम करने के उद्देश्य से बीते 1 मई से होम डिलीवरी का आदेश जारी किया था। होम डिलीवरी शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी यह व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है। स्थिति यह है कि 20 से 22 अप्रैल के बीच गैस बुक करने वाले और ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ता अभी भी अपने सिलेंडरों का इंतजार कर रहे हैं। जिम्मेदारों के अनुसार, गोदाम में भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद होम डिलीवरी में लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। जहां प्रतिदिन 700 से 800 सिलेंडरों का वितरण होना चाहिए, वहीं वर्तमान में प्रतिदिन केवल 300 से 400 सिलेंडरों का ही वितरण हो पा रहा है। आपूर्ति निरीक्षक इंद्र भान सिंह पटेल ने इस संबंध में बताया कि एजेंसी संचालक को संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही होम डिलीवरी व्यवस्था ठीक हो जाएगी और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में गैस सिलेंडर होम डिलीवरी में देरी:उपभोक्ता तीन सप्ताह से सिलेंडर के लिए परेशान, नही हो पा रही डिलीवरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












