सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर इस्लाम धर्म, पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और हज़रत आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का दावा किया गया है। इटवा निवासी मजलिस कार्यकर्ता अब्दुल अजीम उर्फ अज्जू सैयद ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि संबंधित महिला द्वारा लगातार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट की जा रही हैं। 20 जून की पोस्ट का भी जिक्र शिकायत में 20 जून 2026 को की गई एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें अभद्र भाषा के इस्तेमाल की बात कही गई है। आरोप है कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हो सकती है। मुकदमा दर्ज करने की मांग शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही ज्ञापन की प्रति राष्ट्रपति को भी भेजे जाने का अनुरोध किया गया है। “धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची” इस मौके पर सुभाषपा प्रदेश अध्यक्ष अमजद खान ने कहा कि धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान अमजद खान, अजीम उर्फ अज्जू सहित कई लोग और मुस्लिम समुदाय के सदस्य मौजूद रहे। लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
सिद्धार्थनगर के इटवा में सोशल मीडिया टिप्पणी पर विवाद:मुस्लिम समुदाय ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












