#बस्ती_न्यूज
बस्ती के महार्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक हॉस्पिटल कैली के ऑर्थोपेडिक विभाग में एक मरीज के बार-बार उखड़ रहे कृत्रिम कूल्हे का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। नगर बाजार के बक्सर गांव के रहने वाले दुखराम पुत्र मूसे के दाहिने और बाएं कूल्हे में तेज दर्द, पैर में विकृति, छोटापन और कूल्हे की गतियों में कमी की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार, दुखराम को करीब डेढ़ वर्ष पहले फीमर नेक फ्रैक्चर (जांघ की हड्डी के ऊपरी हिस्से का फ्रैक्चर) हुआ था। तब एक निजी अस्पताल में बाइपोलर हेमीआर्थ्रोप्लास्टी ऑपरेशन किया गया था। लगभग एक वर्ष बाद, मरीज को दोबारा चोट लगने के बाद ऑपरेटेड कूल्हे में जटिलताएं उत्पन्न हो गईं, जिसके बाद टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टीएचआर) की रिवीजन सर्जरी की गई। इस रिवीजन सर्जरी के लगभग 20 दिन बाद भी कृत्रिम कूल्हा फिर से डिसलोकेट हो गया, जिसके बाद ओपन रिडक्शन प्रक्रिया की गई। इसके बावजूद, करीब 10 दिन बाद कूल्हा दोबारा उखड़ गया। इस लगातार हो रही गंभीर समस्या के कारण मरीज को ओपेक हॉस्पिटल कैली के हड्डी विभाग में भर्ती कराया गया। आर्थोपेडिक टीम ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक और सफल ऑपरेशन किया। वर्तमान में मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह जटिल ऑपरेशन आर्थोपेडिक विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया, जिसमें डॉ. अविनाश ने सहयोग प्रदान किया। बेहोशी की जिम्मेदारी डॉ. अभिषेक बरनवाल ने संभाली, जिसमें डॉ. वार्तिका ने सहयोग किया। यह जानकारी उपप्रधानाचार्य डॉ. अनिल यादव ने दी। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने इस जटिल मामले के सफल प्रबंधन पर पूरी चिकित्सा टीम को बधाई दी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बार-बार उखड़ रहे कृत्रिम कूल्हे का सफल ऑपरेशन:बस्ती के ओपेक हॉस्पिटल कैली में डॉक्टरों ने दी मरीज को राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












