Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट:बीच-बचाव करने आए लोगों सहित चार...

इकौना में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट:बीच-बचाव करने आए लोगों सहित चार घायल


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना लम्बरदार बाग के पास हुई। टंडवा महंत रामपुर बनकटी निवासी महेश कुमार ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहे थे, तभी उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने महेश कुमार पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे आरती, राम सहाय और टिंकू को भी हमलावरों ने पीटा। इस मारपीट में महेश कुमार, आरती, राम सहाय और टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद घायल पक्ष ने इकौना थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments