श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर गांव में शुक्रवार शाम एक घर में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट और फ्रिज फटने से लगी इस आग में लाखों रुपये का घरेलू सामान, सोने-चांदी समेत जलकर राख हो गया। यह घटना गंगापुर निवासी गुड़िया पत्नी तसव्वर के घर में शाम करीब चार बजे हुई। आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। पीड़िता गुड़िया ने बताया कि आग लगने के दौरान घर में रखा फ्रिज भी फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में दो जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने का मंगलसूत्र, पांच जोड़ी नथुनी, बर्तन, बक्सा, कपड़े, रजाई, गद्दा और राशन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों राहुल, सुहेल, सैफ, जाबिर, सतीश आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
जमुनहा में घर में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान, सोने-चांदी राख
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












