महाराजगंच के निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में नवनिर्मित संकटमोचन हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। यह अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार को शुरू हुआ था, जिसका समापन शनिवार को शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ हुआ। मंदिर के गर्भगृह में वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने इस अनुष्ठान को संपन्न कराया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही और भक्ति गीतों व जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। मंदिर निर्माण में सीएचसी अधीक्षक, निचलौल सीएचसी के चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन में सामाजिक समरसता और जनसहयोग देखने को मिला। इस अवसर पर चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया, पप्पू तिवारी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंग्रेस सिंह, डॉ. मनीष खन्ना, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अमर जायसवाल, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. शांति विजय मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश चौबे, वरिष्ठ लिपिक अनूप चतुर्वेदी, मानवेंद्र त्रिपाठी, संजय सिंह, सुशील श्रीवास्तव, राजकुमार पाण्डेय, हरेंद्र सिंह, राकेश पटेल, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












