Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)DM-SP ने सोनौली बॉर्डर ICP का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने...

DM-SP ने सोनौली बॉर्डर ICP का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


महराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने 9 मई 2026 को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर के इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों का भी भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन प्रबंधन, चेकिंग प्रणाली, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीमा पार आवागमन की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की निगरानी तथा तैनात सुरक्षा बलों की ड्यूटी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस अवसर पर, सीमा पर तैनात एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें सतर्कता बनाए रखने, नियमित एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने तथा सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु सतत निगरानी, समन्वय और सजगता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करें।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments