पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काशीराम महदेवा स्थित संविलियन स्कूल में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। 9 मई की सुबह जब प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने परिसर में भारी नुकसान देखा। अराजक तत्वों ने स्कूल के शौचालय का दरवाजा, हैंडपंप और सेनेटरी नेपकिन मशीन सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अतिरिक्त, स्कूल के सामने स्थित सामुदायिक शौचालय का दरवाजा, मोटर, टोटी और यूरिनल भी तोड़ दिए गए। इस घटना से स्कूल को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुरंदरपुर में संविलियन स्कूल में तोड़फोड़,आर्थिक नुकसान:अराजक तत्वों ने शौचालय, हैंडपंप और सेनेटरी मशीन तोड़ी, प्रधानाध्यापक ने दी तहरीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












