Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)395 बच्चों और 86 गर्भवती महिलाओं को लगा टीका:खुनियांव में चला टीकाकरण...

395 बच्चों और 86 गर्भवती महिलाओं को लगा टीका:खुनियांव में चला टीकाकरण महाअभियान, सुरक्षित मातृत्व और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई


खुनियांव सीएचसी में शनिवार को नियमित टीकाकरण अभियान के तहत क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 28 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। अभियान के दौरान 5 वर्ष आयु वर्ग के 395 बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, एमआर और आईपीवी सहित आवश्यक नियमित टीके लगाए गए। वहीं 86 गर्भवती महिलाओं को टीटी का टीका लगाकर सुरक्षित मातृत्व और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पुलस्त्य यादव, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद त्रिपाठी और ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक महेंद्र कुमार ने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण समय पर अवश्य कराएं। स्वास्थ्य टीम ने इस दौरान अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के साथ-साथ बच्चों के पोषण, स्वच्छता और देखभाल से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी। अभियान को सफल बनाने में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इसी तरह नियमित टीकाकरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुंचाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments