महराजगंज के थाना चौक क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। थाना चौक पुलिस की साइबर टीम ने पीड़ित के बैंक खाते में 30 हजार रुपये वापस करा दिए हैं। शेष धनराशि वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के चैनपुर निवासी चित्रांगद चौरसिया पुत्र सिब्बन लाल वर्मा के साथ 2 मई 2026 को साइबर ठगी हुई थी। अज्ञात साइबर अपराधी ने उनके खाते से कुल 95,481 रुपये की धोखाधड़ी की थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के पैसे पुलिस ने वापस करवाए शिकायत मिलते ही थाना चौक की साइबर टीम सक्रिय हो गई। टीम ने तत्काल संबंधित बैंक अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों से समन्वय स्थापित कर मामले की जांच शुरू की। लगातार प्रयासों और तकनीकी जांच के बाद टीम ने ठगी गई रकम में से 30 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष धनराशि वापस दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी और तकनीकी कार्रवाई जारी है। पुलिस जल्द ही बाकी रकम भी वापस कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
साइबर ठगी के शिकार को 30 हजार रुपये वापस मिले:महराजगंज पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, शेष राशि दिलाने का प्रयास जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












