Homeदेश (National)आतंकी हमले का खतरा? दिल्ली में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, तैयारी...

आतंकी हमले का खतरा? दिल्ली में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, तैयारी क्या है?

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया जानकारी मिली है कि लुटियंस जोन पर खतरा है। दिल्ली में सरकारी इमारतों और राजनीतिक दलों के दफ्तरों को निशाना बनाया जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर हमले की आशंका जताई गई है। पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय समेत दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह अलर्ट पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के 9 सदस्यों की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद आया है।

यह भी पढ़ें: हाई अलर्ट पर दिल्ली, आतंकी हमले का खतरा; BJP दफ्तर की बढ़ाई गई सुरक्षा

कौन है शहजाब भट्टी?

शाहजाद भट्टी सीमा पार आतंकवाद फैलाने में सक्रिय है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को भर्ती करने का काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों का मुख्य काम उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग करना था। इनमें से कुछ आरोपी शाहजाद भट्टी नेटवर्क के लिए हथियारों की तस्करी में भी शामिल थे।

गुर्गों को क्या काम सौंपता है भट्टी?

स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि आरोपियों को रैंडम फायरिंग और हथियार सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई थी। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीजेपी हेडक्वार्टर पर हमले की जानकारी मिली थी। इसके साथ ही आसपास के सरकारी कार्यालयों और लुटियंस क्षेत्र में भी सतर्कता बरतने को कहा गया।

यह भी पढ़ें: NCRB की रिपोर्ट: दिल्ली में हर दिन 496 चोरी, 1 साल में 5491 बच्चे लापता

क्यों अलर्ट हुई पुलिस?

पिछले साल लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट की घटना के बाद, अब सुसाइड अटैक, कार बम, हथियारों और आईईडी की आशंका पर विशेष नजर रख रही है। सुरक्षा एजेंसियां इन सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही हैं।

अब आगे क्या?

पाकिस्तान से संचालित गैंगस्टर नेटवर्क अब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर हिंसक गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments