HomeHealth & Fitnessफर्जी बैनामे का खेल बेनकाब, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने वाला...

फर्जी बैनामे का खेल बेनकाब, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से धोखाधड़ी और कूटरचना के मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार गोमतीनगर निवासी हीरालाल लोधी राजपूत ने वर्ष 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया। मामले में थाना वजीरगंज में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान आरोप सही पाए जाने पर पुलिस आरोपी संजय कुमार की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 8 मई 2026 को सफदरगंज फैजाबाद मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार पुत्र रामनरेश वर्मा निवासी गढ़ीमऊ, थाना रामसनेहीघाट, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 52 वर्ष बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पैसों के लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जी बैनामा कराया था। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।इस कार्रवाई को थाना वजीरगंज पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, उपनिरीक्षक वेद प्रकाश पटेल और कांस्टेबल विजय पाल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments