आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के परसा इमाद गांव में लाखों रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की पाइपलाइन डालने के नाम पर पूरी सड़क को उखाड़ दिया गया, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ महीने पहले तक सड़क अच्छी स्थिति में थी। पाइपलाइन डालने के लिए इसे पूरी तरह खोद दिया गया और अब यह जगह-जगह टूट चुकी है। बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या और बढ़ जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण अखिलेश ने बताया कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को पूरी तरह से खोद दिया गया है। वहीं, तनवीर का कहना है कि जिम्मेदार विभाग ने कार्य तो शुरू कराया, लेकिन सड़क को दोबारा सही कराने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। रय्यान ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार बाइक फिसलने की घटनाएं भी सामने आई हैं। विजय ने जनता के टैक्स के पैसे से बनी सड़क को इस तरह बर्बाद करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और जल्द मरम्मत तथा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजन गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग और ठेकेदार को सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल करने के निर्देश दिए हैं। ईओ गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
भारत भारी में पाइपलाइन से इंटरलॉकिंग सड़क क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों का पैदल चलना मुश्किल, जल्द मरम्मत का आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












