#बस्ती_न्यूज
कुदरहा विकास खंड क्षेत्र के दोफड़ा और फैलवा गांव में पेयजल संकट को लेकर दैनिक भास्कर में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद जल निगम विभाग सक्रिय हो गया और फटी हुई पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। दोफड़ा गांव से गोसाईगंज चौराहे तक जाने वाली ओवरहेड टैंक की पाइपलाइन पिछले एक सप्ताह से फटी हुई थी। हर सप्लाई के दौरान हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा था। वहीं फैलवा गांव समेत कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी। प्राथमिक विद्यालय तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था, जबकि पाइपलाइन विद्यालय के बगल से होकर गुजरती है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके का निरीक्षण कराया। इसके बाद मरम्मत कार्य के लिए टीम भेजी गई। इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि फटे हुए पाइप को दुरुस्त करने के साथ ऊपर मिट्टी भराई और कंक्रीट कराया जाएगा, ताकि भविष्य में पाइपलाइन दोबारा न फटे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया। ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर की पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अब जल्द ही नियमित जलापूर्ति बहाल होगी और पानी की बर्बादी रुकेगी। ग्रामीण बुद्धू गुप्ता, झीनकनू पाण्डेय, प्रेम गुप्ता, साहबराम चौधरी, राजकुमार तिवारी और राजन पाण्डेय समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दैनिक भास्कर की खबर का असर:दोफड़ा-फैलवा में फटी पाइपलाइन की मरम्मत शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












