#बस्ती_न्यूज
बस्ती। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) वाल्टरगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्रीय ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न स्वास्थ्य जांचों और विशेषज्ञों के परामर्श की सुविधा निःशुल्क प्रदान की गई। मेले का संचालन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने स्वयं मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए उचित सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान कुल बीस मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया और चिकित्सा लाभ प्राप्त किया। जांच प्रभाग में लैब टेक्नीशियन द्वारा छह मरीजों की मधुमेह, चार की बलगम और तीन मरीजों की मलेरिया जांच की गई। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह ने मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण किया, जबकि स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी ने मरीजों की देखभाल और प्राथमिक उपचार में सक्रिय सहयोग दिया। मेले को सफल बनाने में कनिष्को चित्रगुप्त, शहजाद परवेज और जमील अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पीएचसी वाल्टरगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला संपन्न:मरीजों को मिला निःशुल्क परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












