#बस्ती_न्यूज
बस्ती में सुप्रीम कोर्ट के आदेश और शासनादेश के अनुपालन में पांच विशेष शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह नियुक्ति पत्र मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिए गए। लंबे समय से लंबित यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने से चयनित अभ्यर्थियों में संतोष दिखा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय (बेसिक) के निर्देश पर विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) पद के लिए इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। ये नियुक्तियां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर की गई हैं। नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों में अजय कुमार वर्मा, अरुण कुमार चौधरी, पंकज मिश्रा, सुनील कुमार गुप्ता और वर्षा गर्ग शामिल हैं। इनमें से तीन शिक्षकों को प्राथमिक स्तर पर और दो शिक्षकों को उच्च प्राथमिक स्तर पर तैनात किया जाएगा। बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में आवश्यक अभिलेखों और चिकित्सीय प्रमाण पत्र के साथ कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर चयनित विद्यालयों में उनकी तैनाती की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनुप कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है। उन्होंने कहा कि विशेष शिक्षक दिव्यांग बच्चों को बेहतर और समावेशी शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि चयनित शिक्षकों की जल्द से जल्द विद्यालयों में तैनाती सुनिश्चित कर शिक्षण कार्य प्रारंभ कराया जाए। बीएसए अनुप कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में इन शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 5 विशेष शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












