Homeदेश (National)'पेट्रोल-डीजल, गैस का इस्तेमाल कम करें', PM मोदी की देश से सोना...

‘पेट्रोल-डीजल, गैस का इस्तेमाल कम करें’, PM मोदी की देश से सोना न खरीदने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर देश के 140 करोड़ों लोगों से बड़ी अपील की। मिडिल ईस्ट के खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध संकट के भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को युद्ध के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से चुनौतियों से पार पाने और देश की मदद करने के लिये कदम उठाने का आह्वान किया।

हैदराबाद में बीजेपी की एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए पेट्रोल और डीजल का समझदारी से इस्तेमाल करने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का इस्तेमाल, कार पूलिंग, इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल, पार्सल भेजने के लिए रेल सेवाओं का इस्तेमाल और वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग, वर्चुअल मीटिंग से उपायों का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने कांग्रेसी CM रेवंत रेड्डी को किया खुला ऑफर, जवाब क्या मिला?

संकट से मोदी ने किया आगाह

मोदी ने कहा कि युद्ध की वजह से पेट्रोल और खाद की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जब आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव होता है, तो संकट से निपटने के विभिन्न उपायों के बावजूद मुश्किलें बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा, ‘इसीलिए, वैश्विक संकट के दौरान, देश को सर्वोपरि रखते हुए, हमें संकल्प लेने होंगे। इसीलिए, वैश्विक संकट के दौरान, देश को सर्वोपरि रखते हुए, हमें संकल्प लेने होंगे। हमने कोरोना काल में घर से काम करना, डिजिटल माध्यम से बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंस और कई अन्य तरीके विकसित किए हैं। हम इनके अभ्यस्त हो गए हैं। इस समय की आवश्यकता है कि हम इन तरीकों को फिर से शुरू करें।’

यह भी पढ़ें: रेलवे की वेटिंग लिस्ट बनी सिरदर्द, 2025-26 में 3 करोड़ यात्री नहीं कर पाए सफर

विदेशी मुद्रा हर हाल में बचानी होगी- मोदी

संकट के चलते विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत पर जोर देते हुए मोदी ने एक साल के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्राओं को स्थगित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘हमें हर हाल में विदेशी मुद्रा बचानी होगी।’ उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खाद्य तेल की खपत कम करने, रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने, प्राकृतिक खेती और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments