HomeHealth & Fitnessतेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक की तलाश शुरू

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के सामने हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की कानपुर उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

नारायणपुर गांव निवासी अर्जुन (32) पुत्र सिद्धगोपाल सुमेरपुर कस्बे से सब्जी खरीदकर बाइक से बीती देर शाम शनिवार को घर लौट रहे थे। गल्ला मंडी के सामने पहुंचते ही सामने से आ रहे लकड़ी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।

परिजन उन्हें कानपुर ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। अर्जुन अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं।

थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने रविवार को बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली भी कब्जे में लेकर सीज करते हुए फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments