हाथरस। जनपद हाथरस पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य करते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माह अप्रैल 2026 में आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर हाथरस पुलिस पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर-1 रही। खास बात यह है कि विगत 6 माह से हाथरस पुलिस लगातार आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान बनाए हुए है।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी आईजीआरएस जनसुनवाई समाधान प्रणाली के अंतर्गत प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शासन स्तर पर प्रत्येक माह इसकी समीक्षा एवं रैंकिंग निर्धारित की जाती है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, जो आईजीआरएस के नोडल अधिकारी हैं, के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी प्रतिदिन मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। प्रत्येक शिकायत के निस्तारण की फोटो एवं लोकेशन भी प्राप्त की गई, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
इसके साथ ही आईजीआरएस फीडबैक सेल द्वारा प्रत्येक शिकायतकर्ता से सीधे संवाद स्थापित कर फोन कॉल एवं ऑनलाइन माध्यम से फीडबैक लिया गया, ताकि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जा सके। प्राप्त फीडबैक के आधार पर समय-समय पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही भी की गई। जनपद के सभी थानों ने भी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निरंतर नंबर-1 स्थान बनाए रखा है।पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते रहने हेतु प्रेरित किया गया।
हाथरस पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर प्रथम स्थान किया प्राप्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












