HomeHealth & Fitness  रात के बचे हुए चावल में दही और सूजी डालकर बनाएं...

  रात के बचे हुए चावल में दही और सूजी डालकर बनाएं टिक्की

 चावल  :घर की औरतों को अक्सर एक टेंशन रहती है और वो है सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाया। ज्यादातर महिलाओं को समझ नहीं आता कि सुबह नाश्ते में ऐसा हेल्दी और टेस्टी क्या बनाया जाए जो लोगों को पसंद आए और सेहत के लिहाज से भी अच्छा हो। पोहा, सैडविंच खाकर लोग अक्सर बोर हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ नया टेस्टी और हेल्दी टखाने का मन करता है। अगर आप भी यही सोच रही हैं कि नाश्ते में क्या बनाया जाए तो आप रात के बचे हुए चावल से टेस्ट ब्रेकफास्ट बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और ये हेल्दी भी है। यहां हम आपके लिए चावल, दही और सूजी से बनने वाली टिक्की की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

1 कटोरी चावल
½ कटोरी सूजी (रवा)
2 चम्मच फ्रेश दही
कटा हुआ हरा धनिया
कद्दूकस किया हुआ गाजर
बारीक कटी हरी मिर्च 
बारीक कटी बीन्स 
उबला/कद्दूकस आलू
चिली फ्लेक्स
नमक स्वाद अनुसार

तड़के के लिए जरूरी चीजें
1–2 चम्मच तेल
सफेद तिल
जीरा
राई
करी पत्ता

एक बाउल में रात का बचा हुआ चावल लें और उसमें  2 चम्मच दही और एक कटोरी सूजी मिलाएं। इन सभी चीजों को मिलाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 
इसके बाद आप इसे मिक्सचर ग्राइंड में डालकर पीस लें। पीसने के बाद इन्हें अच्छी तरह से गूंथ लें जैसे आटा गूंथा जाता है। इसके बाद इसमें कटा हरा धनिया, कद्दूकस किया हुआ गाजर, हरी मिर्च डाल, बीन्स, आलू डाले और अच्छी तरह मिक्स करें। 
आप चाहे तो इसमें चिली फिलेक्स भी डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण से टिक्की तैयार करें। 
इसके बाद इस प्लेट में हल्का सा तेल लगाएं और इसपर टिक्की को रख दें। इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें पानी डालकर उसे गर्म कर लें। 
जब पानी गर्म हो जाए तो स्टैंड या कटोरी रखकर उसके ऊपर प्लेट रख दें। इसे ढक्कन लगाकर 10 मिनट तक पकने दें। इसे ढककर छोड़ दें और गैस बंद कर दें। 
फिर इसे तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सफेद तील, जीरा, राई, करी पत्ता डालें। इसके बाद टिक्की को इसमें डालकर फ्राई कर लें। फिर इसे चटनी के साथ सर्व करें। 

 

 

गुरुग्राम की युवती ने 25 हजार के अपार्टमेंट का कराया टूर
गुरुग्राम: गुरुग्राम की एक युवती ने अपने स्टूडियो अपार्टमेंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके लिए वह प्रति माह 25,000 रुपये किराया देती है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। प्रियंका रीहल द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में छोटा सा अपार्टमेंट और किराए में शामिल सुविधाएं दिखाई गई हैं, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना ​​है कि दी जा रही सुविधाओं के हिसाब से यह कीमत बहुत ज्यादा है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @priyanka_reehl नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में प्रियंका अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार से शुरुआत करती हैं, फिर वॉशरूम, बेडरूम, किचन और बालकनी दिखाती हैं। वीडियो में वह कहती हैं, ‘गुड़गांव में 25,000 रुपये में आपको ये सब मिलता है, चलिए मैं आपको अपार्टमेंट का एक छोटा सा टूर करवा देती हूं। ये प्रवेश द्वार है, फिर ये वॉशरूम है, इसमें गीजर वगैरह सब कुछ है।’ इसके बाद वे बिस्तर वाला हिस्सा दिखाती है और बताती है कि यहां उसके सामान के लिए पर्याप्त जगह है। वे कहती हैं कि, ‘बिस्तर वाले हिस्से की बात करें तो, यहां भी काफी जगह है, मेरे सारे कपड़े, सब कुछ इसमें आ जाता है।’ 

मुझे रसोई सबसे ज्यादा पसंद है
प्रियंका कहती हैं कि रसोई उनके अपार्टमेंट का सबसे पसंदीदा हिस्सा है क्योंकि यहां वह सब कुछ बड़े करीने से व्यवस्थित कर पाती हैं। उनका कहना है कि, ‘मुझे रसोई सबसे ज्यादा पसंद है क्योंकि यहां सब कुछ आ जाता है। यकीन मानिए, मेरे पास बहुत सारा सामान है, लेकिन आप उन सबको देख नहीं सकते क्योंकि सब कुछ अलमारियों में बहुत अच्छे से व्यवस्थित है और फिर भी कुछ अलमारियां खाली हैं।’ वह यह भी बताती हैं कि ‘अपार्टमेंट में बालकनी, माइक्रोवेव, फ्रिज और टेलीविजन जैसी सुविधाएं हैं। बाहर एक बालकनी है जहां मैं अपने सारे कपड़े सुखा सकती हूं। सुबह के समय माइक्रोवेव, फ्रिज और टीवी सब कुछ साथ में मिलता है। एयर प्यूरीफायर किराए पर लिया है क्योंकि मुझे सांस तो लेनी ही है।’ हालांकि, वह एक कमी की ओर इशारा करती हैं। उनका कहना है कि, ‘इस प्रॉपर्टी की एकमात्र कमी यह है कि मेरे ठीक सामने एक निर्माण स्थल है।,” वह कहती हैं। सकारात्मक पहलुओं को गिनाते हुए वह आगे कहती हैं, “अच्छी बात यह है कि यहां वाई-फाई, बिजली बैकअप, पानी, कपड़े धोने की जगह, सब कुछ शामिल है। मुझे लगता है कि मेरे पैसे वसूल हो गए।’ वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया था, “क्या आप इसके लिए 25 हजार रुपये देंगे?”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments