#बस्ती_न्यूज
बस्ती के फुटहिया ओवरब्रिज पर 8 मई को हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरैला नवाबाद गांव निवासी मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। उनके पिता अब्दुल हकीम ने पुलिस को बताया कि वह वाहन संख्या यूपी32आरएन2997 के पंजीकृत मालिक हैं और उनके पुत्र मोहम्मद आरिफ इस वाहन के चालक थे। अब्दुल हकीम के अनुसार, 8 मई को मोहम्मद आरिफ गोरखपुर में माल उतारकर वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके ट्रक में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरिफ का वाहन एक अन्य गाड़ी से जा टकराया। इस हादसे में चालक मोहम्मद आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी वाहन की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
फुटहिया ओवरब्रिज पर ट्रक चालक की मौत का मामला:अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












