Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कूड़ेदान का 4 महीने से गेट टूटा पड़ा:भदैया पुरवा में कागजों में...

कूड़ेदान का 4 महीने से गेट टूटा पड़ा:भदैया पुरवा में कागजों में साफ-सफाई, गांव में गंदगी की अंबार


मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलहा ब्लॉक अंतर्गत मिहींपुरवा तहसील की ग्राम सभा वेलहन महेशपुर के भदैया पुरवा गांव में करीब चार महीने पहले बनाया गया कूड़ेदान आज बदहाली की हालत में पड़ा है। लगभग दो लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित इस कूड़ेदान का गेट टूट चुका है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कूड़ेदान उनके किसी काम का नहीं रह गया है। उनका आरोप है कि सरकारी योजनाएं केवल कागजों पर ही चल रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब है। गांव में स्थिति यह है कि कूड़ेदान के आसपास लंबी घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिनकी सफाई भी नहीं कराई गई है। इससे स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की हकीकत पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए कूड़ेदान की यह हालत है, तो बाकी विकास कार्यों की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मामले में ग्राम प्रधान शिवरतन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कूड़ेदान की मरम्मत और स्थिति को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूड़ेदान की मरम्मत और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments