Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीवान में अवैध मिट्टी खनन जारी, ग्रामीण आक्रोशित:जेसीबी से खुदाई, सड़कों को...

सीवान में अवैध मिट्टी खनन जारी, ग्रामीण आक्रोशित:जेसीबी से खुदाई, सड़कों को नुकसान; प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप


सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा और पटखौली गांवों के सीवान में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। इस अवैध गतिविधि से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है, जो खेतों और ग्रामीण रास्तों को हो रहे नुकसान को लेकर चिंतित हैं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिट्टी खनन पर सख्त रोक लगाए जाने के बावजूद खनन माफिया बेखौफ होकर दिनदहाड़े जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह से लेकर देर शाम तक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर दौड़ती रहती हैं। अभिषेक, सुनील, रामू, अजय का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से सड़कें खराब हो रही हैं और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अवैध खनन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे खनन कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की कृषि भूमि को भारी नुकसान हो सकता है। इस मामले में उपजिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि यदि जांच में अवैध खनन की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments