Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:नगर बाजार में पिता की शिकायत पर...

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:नगर बाजार में पिता की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

#बस्ती_न्यूज

नगर बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का निवासी रोहित उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। बेटी के अचानक गायब होने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पिता आरोपी रोहित के घर पहुंचे और बेटी के बारे में पूछताछ करने का प्रयास किया। आरोप है कि वहां मौजूद रामसेवक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और पूछताछ करने पर गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत थाना नगर बाजार में करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रोहित और रामसेवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments