महराजगंज नगर में अधिकांश एटीएम में नकदी समाप्त हो गई है, जिससे खाताधारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विवाह और अन्य शुभ कार्यक्रमों के बीच नकदी की कमी से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। भारतीय स्टेट बैंक सहित कई प्रमुख बैंकों के एटीएम में पैसे न होने से ग्राहकों में नाराजगी है। नगर में विभिन्न बैंकों के दो दर्जन से अधिक एटीएम संचालित हैं, जिनका उद्देश्य ग्राहकों को चौबीसों घंटे नकदी उपलब्ध कराना है। हालांकि, मौजूदा स्थिति में अधिकांश एटीएम बंद पड़े हैं या उनमें नकदी नहीं है। सोमवार सुबह से ही स्टेट बैंक, केनरा बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित कई एटीएम में पैसे नहीं मिले। कुछ एटीएम में सुबह सीमित नकदी थी, जो दोपहर तक समाप्त हो जायेगी एटीएम से नकदी न मिलने के कारण लोगों को बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शादी-विवाह के मौसम में नकदी की अधिक आवश्यकता होती है, जिससे आमजन की परेशानी बढ़ गई है। कई ग्राहकों ने बताया कि उन्हें एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकना पड़ा, लेकिन कहीं भी पैसा नहीं मिला। बुजुर्गों और महिलाओं को इस स्थिति में सबसे अधिक कठिनाई हो रही है।भारतीय स्टेट बैंक जिले की एकमात्र चेस्ट ब्रांच है, जो अन्य बैंकों को भी नकदी उपलब्ध कराती है। इसके बावजूद यहां भी नकदी का अभाव बना हुआ है। बैंकिंग सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में नकदी की मांग बढ़ने और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से पर्याप्त कैश उपलब्ध न होने के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है। कुछ लोग अन्य राज्यों में हुए चुनावों को भी नकदी संकट का एक कारण मान रहे हैं। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अमित अग्रवाल ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में धन नहीं मिलने के कारण यह समस्या आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही पर्याप्त नकदी उपलब्ध होगी, एटीएम में कैश भरवाकर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में अधिकांश एटीएम हुए ड्राई:आरबीआई से कैश न मिलने से खाताधारक परेशान, लोग चक्कर लगाने को मजबूर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












