नगर पालिका परिषद महराजगंज के अंबेडकर नगर मोहल्ले में अनिरुद्ध और गया के घर के पास की सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में बदल गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बरसात और जलभराव के कारण यह समस्या और गंभीर हो गई है। मोहल्ले के निवासी अंशु और अर्जुन सहित अन्य लोगों ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन बाइक सवार और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ले के सभासद दीपक कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। हालांकि, धन के अभाव के कारण अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट उपलब्ध होते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, मोहल्लेवासियों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अंबेडकर नगर में सड़क जर्जर, लोग परेशान:निर्माण न होने पर स्थानीय निवासियों में नाराजगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












