सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पडरी उर्फ़ मीरगंज में एक महिला ने अपनी बड़ी बहू पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता रुकमीनख देवी ने बताया कि बीते सात मई को उनकी बड़ी बहू जानकी उनके घर आई और उन्हें घर से निकलने को कहा। जब रुकमीनख देवी ने इसका विरोध किया और कहा कि यह उनका घर है, तो बहू जानकी भड़क गई। जानकी ने गाली-गलौज करते हुए रुकमीनख देवी के साथ मारपीट की। जब वहां भीड़ इकट्ठा हुई, तो जानकी ने रुकमीनख देवी को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चली गई। सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मीरगंज में बहू पर मारपीट का आरोप:सास की शिकायत पर सिंदुरिया थाने में FIR दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












